30, April 2026

बिहार में निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व: बदलते आयाम

Author(s): सौरभ संदेश, अर्चना, डॉ मृणालिनी

Authors Affiliations:

1शोध छात्र, वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय/ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय,  मुजफ्फरपुर /बिहार, भारत;

2शोध छात्र, वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय/ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय,  मुजफ्फरपुर /बिहार, भारत;

3 सहायक प्रोफेसर, ललित नारायण मिश्रा कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट, मुजफ्फरपुर /बिहार, भारत

DOIs:10.2018/SS/202604012     |     Paper ID: SS202604012


Abstract
Keywords
Cite this Article/Paper as
References
सामाजिक उत्तरदायित्व समस्त मानव जाति के कल्याण पर आधारित है। “लोकाः समस्ता: सुखिनो भवन्तु” एवं “सर्वभूत हिते रता:” भारतीय वेद-पुराण, उपनिषद आदि का परम ध्येय है। परिवार, समाज, राज्य और समस्त मानव कल्याण ही हमारे देश में सामाजिक उत्तरदायित्व का मूल मंत्र है जिसका आधार “वसुधैव कुटुंबकम” है। मानव कल्याण का भाव ही आधुनिक निगमित सामाजिक दायित्व (सी0एस0आर0) के ट्रिपल बॉटम लाइन– पीपुल, प्रॉफ़िट और प्लानेट को प्रतिध्वनित करता है। श्रीमद भगवद्गीता के कई श्लोक कर्म, धर्म, और सामाजिक उत्तरदायित्व की महत्ता को दर्शाते हैं जो आधुनिक सी0एस0आर0 का सार है। भारत में सी0एस0आर0 को कानूनी मान्यता प्राप्त है और उल्लंघन की स्थिति में दंड का भी प्रावधान है। यद्यपि बिहार राज्य विकास, सामाजिक न्याय और सुशासन के पथ पर अग्रसर है, और निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व में व्यावसायिक संगठनों, कंपनियों की अभिरुचि बढ़ी है, तथापि अभी भी इस राज्य को सी0एस0आर0 निधि मे उचित भागीदारी नहीं मिली है, एवं निधि आवंटन में क्षेत्रीय असंतुलन व्याप्त है। इस क्रम में बिहार सी0एस0आर0 पोर्टल का शुभारंभ एवं “बिहार राज्य कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व नीति, 2025” लागू करना एक सार्थक कदम है। इस परिप्रेक्ष्य में प्रस्तुत लेख सी0एस0आर0 की अवधारणा को स्पष्ट करने के साथ-साथ इसके कानूनी प्रावधानों, बिहार में इसके कार्यान्वयन की स्थिति, व्यावसायिक संगठनों की भागीदारी आदि का विश्लेषण करता है। साथ ही, निधि आवंटन में राज्य को उचित हिस्सेदारी का भी सुझाव भी इसमे दिया गया है। इस लेख में गुणात्मक और विश्लेषणात्मक पद्धति अपनाई गई है, तथा यह सैद्धांतिक है, प्रयोगात्मक नहीं।
निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व, व्यावसायिक संगठन, समावेशी विकास, सामाजिक उत्तरदायित्व नीति, 2025, सी0एस0आर0 निधि।

सौरभ संदेश, अर्चना, डॉ मृणालिनी (2026); बिहार में निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व: बदलते आयाम, Shikshan Sanshodhan : Journal of Arts, Humanities and Social Sciences,      ISSN(o): 2581-6241,  Volume – 9,   Issue –  4,  Available on –   https://shikshansanshodhan.researchculturesociety.org/

  1. डेविस, केo, और ब्लॉमस्ट्रॉम, आर0 एल0 (1966), “बिजनेस एण्ड इट्स एनवायरनमेंट” न्यू यॉर्क: मैकग्रा हिल।
  2. फिट्ज,एच0 जी0 (1976), “एचिभिंग कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सीबिलिटी”, अकैडमी ऑफ मैनेजमेन्ट रिव्यू, 01, पृष्ठ संख्या- 38-46।
  3. संदेश, सौरभ (2024), “सी0एस0आर0 इन बिहार: नीड्स फेयर शेयर ऑफ फंड्स “आईजेसीआरटी, वॉल्यूम-12, इशू-1, जनवरी, पृष्ठ- e459-465. doi: http://doi.one/10.1729/Journal.37619
  4. बोवेन, हार्वर्ड (1953), “सोशल रिस्पॉन्सीबिलिटी ऑफ बिजनेसमेन”, प्रथम संस्करण, यूएस: हार्पर ब्रदर्स।
  5. कैरॉल, ए0बी0 (1979), “ए थ्री डायमेंसनल मॉडेल ऑफ कॉर्पोरेट परफॉरमेंस”, अकैडमी ऑफ मैनेजमेन्ट रिव्यू, वॉल्यूम-4, पृष्ठ- 497-505, doi: https://doi.org/2307/257850
  6. यूरोपियन कमीशन कॉम (2002), “प्रोमोटिंग ए यूरोपियन फ्रेमवर्क फॉर कॉर्पोरेट सोशल रिसपॉनसीबीलिटी”, 347, फाइनल पृष्ठ- 51।
  7. एनराइन, जॉन,(1994), “शैटर्ड इमेज, बिजनेस एथिक्स”, भाग-8, नंबर-5, सितम्बर-अकतूबर, पृष्ठ संख्या- 23-28।
  8. बर्क, एल0 और लॉग्सडॉन, जे0एम0 (1966), “हाउ सोशल रिसपॉनसिबिलिटी पेज ऑफ लॉंग रेंज प्लैनिंग” वॉल्यूम, 29(4), पृष्ठ संख्या- 492-502।
  9. नेमजी, सीजान (2024), “इन्डस्ट्रीअल रीसरजेंस”, द टाइम्स ऑफ इंडिया, पटना, दिसम्बर, 15, पृष्ठ-5।

10. सुब्रमण्यम, वी.भी (2025), “बिहार’स ग्रोथ: की टू इंडिया’ज  फ्यूचर”, द टाइम्स ऑफ इंडिया, पटना, जून 11, पृष्ठ 2।


Download Full Paper

Download PDF No. of Downloads:10 | No. of Views: 41