Author(s): आकांक्षा सिंह, डॉ. राजेन्द्र बहादुर सिंह
Authors Affiliations:
1 शोधार्थी, शोध संस्थान- वी.एस.एस.डी.कानपुर(CSJM University Kanpur)
2, शोध निर्देशक, पदभार- असिस्टेंट प्रोफेसर एम.एड.विभाग, वी.एस.एस.डी.कॉलेज कानपुर
DOIs:10.2018/SS/202604015     |     Paper ID: SS202604015
सारांशः यह शोध पत्र विविध शिक्षार्थियों की भाषा प्रवीणता पर समावेशी डिजिटल शिक्षण रणनीतियों के प्रभाव का अध्ययन करता है। वर्तमान वैश्विक शिक्षा परिदृश्य में डिजिटल तकनीकी नें शिक्षण अधिगम प्रक्रियाओं को अत्याधिक प्रभावित किया है। अध्ययन का उद्देश्य यह समझना है कि बहुभाषी डिजिटल सामग्री,सहायक प्रौद्योगिकी,अनुकूली शिक्षण प्रणाली और अतः क्रियात्मक ऑनलॉइन मंच भाषा शिक्षण को किस प्रकार अधिक प्रभावी,सुलभ और छात्र केन्द्रित बनाते है। विशेष रूप से समावेशी शिक्षा के सन्दर्भ में डिजिटल शिक्षण रणनीतियाँ विविध पृष्ठभूमि के शिक्षार्थियों के लिये नई संभावनायें प्रस्तुत करती है। शोध साहित्य के विश्लेषण से पता चलता है कि ऐसी रणनीतियाँ सुनना,बोलना,पढ़ना और लिखना इन सभी भाषा कौशलों को बेहतर करती है।विशेषकर उन शिक्षार्थियों के लिये जिनकी पृष्ठभूमि,भाषा सीखने की गति या शैक्षिक आवश्यकता अलग-अलग होती है, साथ ही यह स्पष्ट होता है कि शिक्षक प्रशिक्षण डिजिटल अवसंरचना और संसाधनों की समान उपलब्धता इन रणनीतियों की सफलता के लिये अनिर्वाय है। प्रस्तुत अध्ययन में गुणात्मक दृष्टिकोण अपनाया गया है। परिणामों से यह स्पष्ट होता है कि समावेशी डिजिटल रणनीतियाँ भाषा प्रवीणता को बढ़ानें में महत्वर्पूण भूमिका निभाती है।
अतः प्रस्तुत अध्ययन के माध्यम से वर्तमान समय में समावेशी डिजिटल रणनीतियाँ किस प्रकार शिक्षार्थियों के लिये लाभकारी है एंव सिखनें के अवसर प्रदान करती हैं,इसका पता लगाया गया है। हम कह सकते कि इस अध्ययन के माध्यम से भविष्य के शिक्षार्थियों को जागरूक बनाया जा सकता है।
मुख्य बिन्दूः समावेशी शिक्षा, भाषा प्रवीणता, डिजिटल शिक्षण, विविध शिक्षार्थी, ई-लर्निग ।
आकांक्षा सिंह, डॉ. राजेन्द्र बहादुर सिंह (2026); विविध शिक्षार्थियों की भाषा प्रवीणता पर समावेशी डिजिटल शिक्षण रणनीतियों का प्रभावः, Shikshan Sanshodhan : Journal of Arts, Humanities and Social Sciences, ISSN(o): 2581-6241, Volume – 9, Issue – 4, Available on – https://shikshansanshodhan.researchculturesociety.org/