28, September 2025

“महिला स्वतंत्रता सेनानियों की भूमिका और विभाजन का विमर्श: एक ऐतिहासिक अध्ययन”

Author(s): Mantasha hasan

Authors Affiliations:

Sona Devi University Ghatsila west singhbhum Jharkhand

DOIs:10.2018/SS/202509005     |     Paper ID: SS202509005


Abstract
Keywords
Cite this Article/Paper as
References

यह शोध पत्र भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में महिलाओं की भागीदारी और भारत के विभाजन के दौरान उनके अनुभवों का ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य में विश्लेषण करता है। स्वतंत्रता संग्राम के विभिन्न पड़ावों पर महिलाओं ने केवल सहायक की भूमिका नहीं निभाई, बल्कि कई बार आंदोलन की अगुवाई करते हुए साहस, नेतृत्व और दृढ़ संकल्प का परिचय भी दिया। रानी लक्ष्मीबाई, अरुणा आसफ़ अली, उषा मेहता जैसी अनेक महिलाओं ने ब्रिटिश शासन के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपने अद्वितीय योगदान से इतिहास को समृद्ध किया। यह अध्ययन उन महिलाओं के योगदान को उजागर करने का प्रयास है जिन्हें मुख्यधारा के ऐतिहासिक विमर्श में अपेक्षित स्थान नहीं मिला।

साथ ही, यह शोध भारत-विभाजन के समय महिलाओं के साथ घटित सामाजिक एवं शारीरिक उत्पीड़न, विस्थापन, और हिंसा की घटनाओं को विश्लेषित करता है। विभाजन केवल राजनीतिक घटना नहीं थी, बल्कि इसने महिलाओं के जीवन को गहराई से प्रभावित किया और उनके अस्तित्व पर गहरे घाव छोड़े। इस अध्ययन के माध्यम से इतिहास को स्त्री दृष्टिकोण से देखने का प्रयास किया गया है, जिससे उस दौर की नारी चेतना, पीड़ा और संघर्ष को बेहतर ढंग से समझा जा सके।

यह शोध आत्मकथाओं, समकालीन समाचारों, दस्तावेजों और अन्य ऐतिहासिक स्रोतों के आधार पर महिलाओं की भूमिका को एक नए सामाजिक और ऐतिहासिक विमर्श में प्रस्तुत करता है

महिला स्वतंत्रता सेनानी, भारत विभाजन, नारी विमर्श, स्वतंत्रता संग्राम, ऐतिहासिक अध्ययन, विस्थापन, स्त्री चेतना, लैंगिक दृष्टिकोण, सामाजिक हिंसा

Mantasha Hasan (2025); महिला स्वतंत्रता सेनानियों की भूमिका और विभाजन का विमर्श: एक ऐतिहासिक अध्ययन, Shikshan Sanshodhan : Journal of Arts, Humanities and Social Sciences,      ISSN(o): 2581-6241,  Volume – 8,   Issue –  9.,  Pp. 25-31.       Available on –   https://shikshansanshodhan.researchculturesociety.org/

जर्नल पेपर्स:

  1. Chauradia, S. K. (2024). भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महिलाओं की भूमिका। अंतर्राष्ट्रीय हिंदी एवं सामाजिक विज्ञान शोध पत्रिका, 12(1).

कार्यवाही पत्र:

2.Kumar, S. (2023). भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महिला सेनानियों की भूमिका: एक ऐतिहासिक दृष्टि। In A. Verma (Ed.), राष्ट्रीय महिला अध्ययन संगोष्ठी (pp. 45–58).

पुस्तक:

3.Kumar, R. (2011). The history of doing: भारतीय महिलाओं का इतिहास. नई दिल्ली: आशियाना प्रकाशन।

प्रबंध:

4.Singh, P. (2019). भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महिला स्वतंत्रता सेनानियों की भूमिका: एक ऐतिहासिक अध्ययन (Unpublished master’s thesis). जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली।

वेब संदर्भ:


Download Full Paper

Download PDF No. of Downloads:7 | No. of Views: 13