भारत-नेपाल संबंधों पर सीमा विवाद के प्रभाव का अध्ययन: लिम्पियाधूरी, कालापानी, लिपुलेख
Author(s): कु.चन्दा यादव, डॉ.महेंद्र कुमार सिंह
Authors Affiliations:
शोध छात्र, राजनीति विज्ञान विभाग, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय,गोरखपुर
सहायक आचार्य, राजनीतिक विज्ञान विभाग, दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर
DOIs:10.2018/SS/202504015     |     Paper ID: SS202504015सारांश (abstract): भारत और नेपाल के बीच बहुत पुराने और मजबूत रिश्ते हैं। दोनों देशों की संस्कृति, धर्म, भाषा और रहन-सहन में काफी समानता है। इन दोनों देशों की सीमाएँ खुली हैं, जिससे लोग बिना वीज़ा आसानी से एक-दूसरे के यहाँ आ-जा सकते हैं। व्यापार, शिक्षा और धार्मिक यात्राओं ने भी इन रिश्तों को और मजबूत किया है। लेकिन हाल के वर्षों में लिम्पियाधुरा, कालापानी और लिपुलेख जैसे इलाकों को लेकर सीमा विवाद शुरू हो गया, जिससे आपसी संबंधों में तनाव आया है। इस विवाद की शुरुआत 1816 की सुगौली संधि से जुड़ी है। इस संधि में तय किया गया था कि भारत और नेपाल की सीमा काली नदी के आधार पर तय होगी। लेकिन समस्या यह है कि काली नदी कहाँ से शुरू होती है, इस पर दोनों देशों की राय अलग-अलग है। नेपाल कहता है कि यह नदी लिमपियाधुरा से शुरू होती है, इसलिए वहाँ से लेकर कालापानी और लिपुलेख तक का क्षेत्र उसका हिस्सा है। भारत का कहना है कि नदी इससे थोड़ी दूरी पर पूर्व में शुरू होती है, इसलिए ये इलाके भारत के अंदर आते हैं। इस मुद्दे पर 2019 में भारत ने एक नया नक्शा जारी किया जिसमें इन क्षेत्रों को अपने हिस्से में दिखाया। इसके बाद 2020 में भारत ने लिपुलेख तक एक सड़क भी बना दी, जिससे नेपाल नाराज़ हुआ। उसने भी अपना नया नक्शा जारी किया और इन क्षेत्रों को अपने देश का हिस्सा बताया। इससे दोनों देशों के बीच बातचीत
रुक गई और राजनयिक रिश्तों में खटास आ गई। जनता के स्तर पर भी इस विवाद का असर पड़ा। नेपाल में भारत के खिलाफ प्रदर्शन हुए, वहीं भारत में भी नेपाल की नीतियों की आलोचना हुई। इससे दोनों देशों के लोगों के बीच का भरोसा और आपसी सद्भाव कुछ हद तक कमजोर हुआ। इस विवाद का एक और असर यह हुआ कि नेपाल ने चीन के साथ अपने संबंधों को मजबूत करना शुरू कर दिया। चीन ने नेपाल को आर्थिक मदद दी और रणनीतिक रूप से उसके करीब आ गया। इससे भारत को यह चिंता होने लगी कि कहीं चीन इस विवाद का फायदा उठाकर भारत-नेपाल के रिश्तों को और ना बिगाड़ दे। हालाँकि, इन सबके बावजूद भारत और नेपाल के बीच व्यापार, तीर्थयात्रा, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बना हुआ है। इसका मतलब यह है कि आम जनता के बीच आपसी संबंध अभी भी मजबूत हैं। इस विवाद को सुलझाने के लिए जरूरी है कि दोनों देश शांति और बातचीत के रास्ते को अपनाएँ। इतिहास और नक्शों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और समाधान खोजा जाना चाहिए। यह शोध पत्र इस बात की जांच करती है। कि दोनों देशों के बीच क्षेत्रीय तनाव और सीमा विवाद के क्या कारण हैं। और दोनों देशों के संबंधों को कैसे प्रभावित कर रहा है।कु.चन्दा यादव, डॉ.महेंद्र कुमार सिंह (2025); भारत-नेपाल संबंधों पर सीमा विवाद के प्रभाव का अध्ययन: लिम्पियाधूरी, कालापानी, लिपुलेख, Shikshan Sanshodhan : Journal of Arts, Humanities and Social Sciences, ISSN(o): 2581-6241, Volume – 8, Issue – 4., Pp.94-100. Available on – https://shikshansanshodhan.researchculturesociety.org/
1.https://www.dur.ac.uk/ibru/news/boundary_news/?itemno=7460&rehref=%2Fibru%2Fnews%2F&resubj=Boundary+news+Headlines,accessed on 11 Sept , 2020.
2.https://www.hindustantimes.com/india-news/india-nepal-launch-construcion-of-3rd-integrated-check-post-toboost-trade/story-cpbd3yvuvHqA8fgBo8wRVM.html, accessed on 12 Oct , 2020
3.India-Nepal Bilateral Relations, “About India-Nepal Relations”, Indian Embassy in Nepal, available at:https://www.indembkathmandu.gov.in/page/about-india-nepal-relations/, accessed on 11 Aug, 2021
- Chhetry, captain avinash (2021),Decluttering India -Nepal Border Dispute: The Known History, Illusory Present and An Uncertain Future
- Nepal-India Relations, Ministry of Foreign Affairs, Government of Nepal,SinghaDurbar,Kathmandu,Nepal,https://mofa.gov.np/nepal-india-relations/
6.Nayak Sohini, (2020) India and Nepal’s Kalapani Border Dispute: An Explainer
7.Paudyal Gyanendra(2013) BORDER DISPUTE BETWEEN NEPAL AND INDIA Tribhuvan Universitykhatiwadasom@yahoo.co.in
- Sriman, N. (1970). Nepal and India: An Exercise in Open Diplomacy, New Delhi scholar print point.
- Shrestha, Buddhi Narayan, Border Management in the context of National Security (in Nepali- 2002), Bhumichitra Co. P. Ltd, Kathmandu.
10.Shrestha, HiranyaLal, Kalapani and Source of Kali (in Nepali-2000),National People’s Publication, Kathmandu.
11.Treaties, Engagements and Sanads relating to India and neighbouring countries Vol XIV by C.U. Aitchison, 1929.
12.Kansakar, V.B. (2001). Democracy Nepal. Retrieved 10 17, 2019, from Nepa lindia Open Border Prospects, Problems and Challenges fromhttp://www.nepaldemocracy.org/documents/treaties_agreements/nep_india_open_border.htm
13.Paudyal, G. (2013). Border dispute between Nepal and India, Researcher: A Research Journal of Culture and Society, 1(2), 35-48.
![SHIKSHAN SANSHODHAN [ ISSN(O): 2581-6241 ] Peer-Reviewed, Referred, Indexed Research Journal.](https://shikshansanshodhan.researchculturesociety.org/wp-content/uploads/SS-TITLE-HEADER.png)