गद्दी जनजाति के पारंपरिक आभूषण: एक सांस्कृतिक अध्ययन
Author(s): अतुल कुमार
Authors Affiliations:
शोधार्थी, जनजातीय अध्ययन केंद्र , हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय, धर्मशाला
DOIs:10.2018/SS/202502005     |     Paper ID: SS202502005सारांश : हिमाचल प्रदेश की गद्दी जनजाति अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक जीवनशैली और विशिष्ट आभूषणों के लिए जानी जाती है। यह समुदाय मुख्य रूप से चंबा जिले के भरमौर क्षेत्र में निवास करता है जिसे "शिवभूमि" कहा जाता है। गद्दी जनजाति के पारंपरिक आभूषण न केवल सौंदर्य और सामाजिक प्रतिष्ठा का प्रतीक हैं बल्कि उनका धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व भी अत्यंत गहरा है।गद्दी महिलाएँ चाँदी और सोने से बने पारंपरिक आभूषणों को धारण करती हैं जिनमें सिर, कान, नाक, गले, हाथ, उँगलियों और पैरों के लिए विभिन्न प्रकार के गहने शामिल होते हैं। सिर के आभूषणों में चक, और बीनी चक प्रमुख हैं, जबकि कान के आभूषणों में झुमके, बुंदे और कांटे शामिल होते हैं। नाक के गहनों में बालू, फुल्ली और बेसर विशेष रूप से महत्वपूर्ण माने जाते हैं। इसी प्रकार, गले के आभूषणों में चंदनहार, मालका रुपैया और कपूर की माला देखी जाती है जबकि हाथों और उँगलियों के लिए गोजरू, टोके और पारंपरिक अंगूठियाँ पहनी जाती हैं। गद्दी पुरुष भी आभूषणों से जुड़े होते हैं, जिनमें दूर (सोने की बालियाँ), चेन और चट्टा (रंगीन मोतियों वाला कमरबंद) प्रमुख रूप से पहने जाते हैं।
पारंपरिक आभूषणों के निर्माण में स्थानीय सुनारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है जो पीढ़ी दर पीढ़ी इस कला को संजोए हुए हैं। हालाँकि, आधुनिकता के प्रभाव और बदलती जीवनशैली के कारण पारंपरिक आभूषणों का उपयोग अब केवल विशेष अवसरों तक सीमित रह गया है। यह शोध पत्र गद्दी जनजाति के पारंपरिक आभूषणों का सांस्कृतिक और सामाजिक अध्ययन प्रस्तुत करता है तथा इनके संरक्षण की आवश्यकता को रेखांकित करता है।
अतुल कुमार(2025); गद्दी जनजाति के पारंपरिक आभूषण: एक सांस्कृतिक अध्ययन, Shikshan Sanshodhan : Journal of Arts, Humanities and Social Sciences, ISSN(o): 2581-6241, Volume – 8, Issue – 2., Pp.32-40 Available on – https://shikshansanshodhan.researchculturesociety.org/
References:
- Bhushan, S. (1995). A Study of the Tribes of Himachal Pradesh during the Colonial Period- A Historical Perspective. Ph.D. Thesis, Himachal Pradesh University. Retrieved from Shodhganga.
- Handa, O. C. (1998). Textiles, Costumes and Ornaments of the Western Himalayas. Indus Publishing Company, New Delhi, pp. 265-278.
- Handa, O. C. (2005). Gaddi Land in Chamba: Its History, Art & Culture – New Light on the Early Wooden Temples. Indus Publishing Company, New Delhi, pp. 28-43.
- Himalayan Heritage – Gabdika. (2020). Gaddi Dresses and Ornaments. Retrieved from Gabdika Website.
- Kapoor, A., Kanwar, P., & Sharma, N. (2008). Handicrafts Heritage of Gaddi Tribe of Himachal Pradesh. Indian Journal of Traditional Knowledge, 7(1), 62-66. Retrieved from NISCAIR Repository.
- May 2009. Tribes of India: Gaddi Tribes of Himachal Pradesh. Retrieved from Tribes of India Blog.
- Negi, T. S. (1976). Scheduled Tribes of Himachal Pradesh: A Profile. Indus Publishing, New Delhi.
- Pandey, K. (2015). Beyond Visual Culture: A Study of Material Culture of a Transhumant Gaddi Tribe of North India. International Journal of Medical Research Professionals, 1(2), 32-43.
- Sharma, K. P., & Sethi, S. M. (1997). Costumes and Ornaments of Chamba. Indus Publishing Company, New Delhi, pp. 47-55.
- Shashi, S. S. (1997). The Gaddi Tribe of Himachal Pradesh: A Sociological Study. Indus Publishing, New Delhi.
- Tribes and Tribal Culture of Himachal Pradesh. (December 2015). Retrieved from Him View Holiday.
- शिव राज गद्दी समुदाय के वरिष्ठ सदस्य, भरमौर, व्यक्तिगत साक्षात्कार, 15 जनवरी 2024।
- “गद्दी जनजाति में पारंपरिक आभूषणों की सामाजिक स्थिति”, फोकस ग्रुप चर्चा (FGD), होली, चन्हौता, 10 मार्च 2024।
- “गद्दी महिलाओं के आभूषणों का सांस्कृतिक महत्व”, क्षेत्र अध्ययन, होली , जनवरी-फरवरी 2024।
- विजय कुमार गद्दी समुदाय के वरिष्ठ सदस्य, कुआरसी , व्यक्तिगत साक्षात्कार, 15 जनवरी 2024।
![SHIKSHAN SANSHODHAN [ ISSN(O): 2581-6241 ] Peer-Reviewed, Referred, Indexed Research Journal.](https://shikshansanshodhan.researchculturesociety.org/wp-content/uploads/SS-TITLE-HEADER.png)