महायान के बारे में राहुल सांकृत्यायन जी की बुद्धचर्यागत दृष्टि की समीक्षा
Author(s): डॉ.माईराम
Authors Affiliations:
अध्यक्ष, संस्कृत विभाग, मदुरै कामराज विश्वविद्यालय, मदुरै (तमिळ् नाडु)
DOIs:10.2018/SS/202610015     |     Paper ID: SS202610015सारांश: प्रस्तुत शोधपत्र प्रख्यात विचारक और अकादमिक विद्वान् राहुल सांकृत्यायन जी के द्वारा बुद्धचर्या नामक ग्रन्थ में महायान बुद्धधम्म के बारे में व्यक्त किये गए विचारों की तर्कपूर्ण समीक्षा के लिए किए गए अध्ययन का विवरण प्रस्तुत करता है। राहुल जी ने वहाँ लिखा है कि महायान तक आते-आते, बुद्धधम्म के अनुयायियों को बुद्ध की सीधी-सादी और सरल शिक्षाओं पर विश्वास न रहा। महायान ने पूजापाठ और धारणी नामक मन्त्रों के द्वारा निर्वाण को सुगम बना दिया यही आगे चलकर वज्रयान रूपी तान्त्रिक यानी बीभत्स रूप में आ गया। राहुल जी अपने जमाने में बुद्ध-अध्ययन के बहुत बड़े विचारक और विवेचक थे। इसलिए, उनकी बात को हल्के में नहीं लिया जा सकता। अतः उनके इस मत की महायानी बौद्ध साहित्य के मूल ग्रन्थों के प्रकाश में जाँच-परख करना अनिवार्य हो जाता है। इस अध्ययन में मूलपाठ-आधारित अध्ययन, विश्लेषणात्मक, विवेचनात्मक और तुलनात्मक शोध-प्रविधियों का प्रयोग किया गया है। इस शोधपत्र में सबसे पहले बुद्धधम्म की दोनों प्रमुख चिन्तन-परम्पराओं में प्रतिपादित निर्वाण की अवधारणाओं का विवेचन किया गया है। इसके बाद महायानेतर बौद्धों में पूजा-पाठ के अस्तित्व का स्पष्टीकरण किया गया है। फिर, महायान के सूत्र-ग्रन्थों में पूजा के पुण्य की निर्वाण-प्रप्ति में सामर्थ्य की परीक्षा की गई है। तत्पश्चात्, महायानी सूत्र-ग्रन्थों में वर्णित धारणियों के स्पष्टतयोक्त लक्ष्यों पर विचार किया गया है और अन्त में, पूजा और धारणियों के अलावा महायान के दार्शनिक और चिन्तनात्मक योगदान पर भी विचार किया गया है।
डॉ.माईराम (2026); महायान के बारे में राहुल सांकृत्यायन जी की बुद्धचर्यागत दृष्टि की समीक्षा, Shikshan Sanshodhan : Journal of Arts, Humanities and Social Sciences, ISSN(o): 2581-6241, Volume – 9, Issue – 10, Available on – https://shikshansanshodhan.researchculturesociety.org/
![SHIKSHAN SANSHODHAN [ ISSN(O): 2581-6241 ] Peer-Reviewed, Referred, Indexed Research Journal.](https://shikshansanshodhan.researchculturesociety.org/wp-content/uploads/SS-TITLE-HEADER.png)