30, January 2026

थारु समुदाय के उत्थान में नानाजी देशमुख का देशज समाज कार्य हस्तक्षेप

Author(s): डॉ. अभिषेक कुमार राय

Authors Affiliations:

पोस्ट-डॉक्टोरल फेलो., समाजशास्त्र विभाग,  काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी

DOIs:10.2018/SS/202601015     |     Paper ID: SS202601015


Abstract
Keywords
Cite this Article/Paper as
References

सारांश: यह शोध-पत्र उत्तर प्रदेश की थारु जनजाति और नानाजी देशमुख के देशज समाज कार्य हस्तक्षेप पर आधारित है। जिसमें थारु जनजाति की विविध चुनौतियों और समस्याओं के समाधान के लिए नानाजी देशमुख द्वारा स्वयंसेवी संगठन दीनदयाल शोध संस्थान के माध्यम से निपटने और उसके समाधान के लिए प्रयास किया गया। वर्तमान समय में भी उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में थारु समुदाय के उत्थान में दीनदयाल शोध संस्थान प्रमुखता से सक्रिय है। शोध-पत्र का प्रमुख उद्देश्य थारु समुदाय में नानाजी देशमुख के देशज समाज कार्य पहल का हस्तक्षेप-पूर्व, हस्तक्षेप और हस्तक्षेप-पश्चात की स्थितियों का अध्ययन करना है। इसके साथ ही शोध-पत्र स्थानीय क्षेत्र विशेष में थारु समुदाय में परिलक्षित होती वर्तमान चुनौतियों को देखने और उसके समाधान में सहयोग के लिए प्रस्तावित देशज समाज कार्य हस्तक्षेप प्रस्तुत करने का प्रयास करता है। शोध-पत्र गुणात्मक स्वरूप पर आधारित है। जिसमें गुणात्मक शोध प्रविधि, उपकरण का उपयोग करते हुए धरातलीय अनुभवजन्य तथ्यों की व्यापक व्याख्या विषयगत विश्लेषण विधि से प्रस्तुत की गई है। शोध-पत्र थारु समुदाय में नानाजी देशमुख के देशज समाज कार्य हस्तक्षेप पर विस्तृत जानकारी प्रदान करने का प्रयास करता है ।

 

मुख्य शब्द : थारु जनजाति, उत्थान, नानाजी देशमुख, देशज समाज कार्य हस्तक्षेप ।

डॉ. अभिषेक कुमार राय  (2026); थारु समुदाय के उत्थान में नानाजी देशमुख का देशज समाज कार्य हस्तक्षेप, Shikshan Sanshodhan : Journal of Arts, Humanities and Social Sciences,      ISSN(o): 2581-6241,  Volume – 9,   Issue –  1,  Available on –   https://shikshansanshodhan.researchculturesociety.org/


Download Full Paper

Download PDF No. of Downloads:3 | No. of Views: 35