भोजपुरी लोकगाथा ‘लोरिकायन’ के पात्रों का चरित्र विश्लेषण
Author(s): रवि प्रकाश सूरज
Authors Affiliations:
शोधछात्र, स्नातकोत्तर भोजपुरी विभाग
वीर कुँवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा, बिहार
शोध सार :- भारतीय लोकसाहित्य की समृद्ध परम्पराओं में लोकगाथाओं की परंपरा युगों-युगों से समाज में मौखिक परंपरा के रूप में विद्यमान है। भारतीय लोकगाथाओं में ‘लोरिकायन’ की गाथा पश्चिम के राजस्थान से लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल तक विविध रूपों में सुनी-सुनाई जाती रही है। पर मूलतः इस लोकगाथा को भोजपुरी भूमि की लोकगाथा माना गया है। इस विशालतम महाकवि का नायक वीर लोरिक अहीर जाति का था। वीर व्यक्तित्व, सामंती व्यवस्था के विरोधी, नारी उद्धारक वीर लोरिक यदुवंशियों के अलावा अन्य पिछड़े समुदायों में वीर लोरिक देव की तरह पूजे जाते रहे हैं। लगभग 42 हजार पंक्तियों में संकलित इस लोकगाथा में वीर लोरिक के अलावा कई अन्य पात्र आए हैं जिनका चरित्र और कृत्य अनुकरणीय तथा जनमानस के लिए प्रेरक है। प्रस्तुत शोधपत्र में भोजपुरी ‘लोरिकायन’ के विविध पात्रों का चरित्र विश्लेषण करने का प्रयास किया गया है।
रवि प्रकाश सूरज (2025); भोजपुरी लोकगाथा ‘लोरिकायन’ के पात्रों का चरित्र विश्लेषण, Shikshan Sanshodhan : Journal of Arts, Humanities and Social Sciences, ISSN(o): 2581-6241, Volume – 8, Issue – 4., Pp.49-51 Available on – https://shikshansanshodhan.researchculturesociety.org/
- सिन्हा, सत्यव्रत (1957). भोजपुरी लोकगाथा, हिंदुस्तानी अकादमी, प्रयागराज
- पाण्डेय, श्याम मनोहर (1984), लोक महाकाव्य लोरिकायन, साहित्य भवन प्राइवेट लिमिटेड, प्रयागराज
- केसरी, डॉ अर्जुनदास (1980), लोरिकायन, लोकरुचि प्रकाशन, सोनभद्र
- केसरी, डॉ अर्जुनदास (2019), लोरिकायन : एक अध्ययन, लोकरुचि प्रकाशन, सोनभद्र
- उपाध्याय, कृष्णदेव (2008), भोजपुरी लोकसाहित्य, विश्वविद्यालय प्रकाशन, वाराणसी
![SHIKSHAN SANSHODHAN [ ISSN(O): 2581-6241 ] Peer-Reviewed, Referred, Indexed Research Journal.](https://shikshansanshodhan.researchculturesociety.org/wp-content/uploads/SS-TITLE-HEADER.png)