माध्यमिक स्तर के स्टेम परियोजना आच्छादित व अनाच्छादित विद्यालयों के विद्यार्थियों की विज्ञान विषय की उपलब्धि का तुलनात्मक अध्ययन
Author(s): पूजा कापड़ी
Authors Affiliations:
पी एच .डी. स्कॉलर -शिक्षा संकाय, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा, उत्तराखंड 263601
DOIs:10.2018/SS/202602011     |     Paper ID: SS202602011प्रस्तुत शोध पत्र माध्यमिक स्तर के स्टेम परियोजना आच्छादित व अनाच्छादित विद्यालयों के विद्यार्थियों की विज्ञान विषय की उपलब्धि का तुलनात्मक अध्ययन पर आधारित किया गया है। प्रस्तुत शोध अध्ययन में विवरणात्मक सर्वेक्षण विधि का प्रयोग किया गया था। न्यादर्श के रूप में खटीमा शहर के स्टेम परियोजना आच्छादित व अनाच्छादित विद्यालयों में से कक्षा 9वीं के कुल 200 विद्यार्थियों को सरल यादृच्छिक विधि द्वारा चयनित किया गया। विद्यार्थियों की विज्ञान उपलब्धि के मापन हेतु विज्ञान विषय के वार्षिक परीक्षा के परिणामों को लिया गया। सांख्यिकीय विधियों के लिए मध्यमान, मानक विचलन, टी0 परीक्षण तथा द्विमार्गीय प्रसरण विश्लेषण का प्रयोग किया गया था। निष्कर्षतः माध्यमिक स्तर के स्टेम परियोजना आच्छादित व अनाच्छादित विद्यालयों के विद्यार्थियों की विज्ञान विषय की उपलब्धि में सार्थक अन्तर पाया गया। माध्यमिक स्तर के स्टेम परियोजना आच्छादित व अनाच्छादित विद्यालयों के विद्यार्थियों की विज्ञान विषय की उपलब्धि में उनके निवास के संदर्भ में सार्थक अन्तर पाया गया। माध्यमिक स्तर के राजकीय एवं निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों की विज्ञान विषय की उपलब्धि में सार्थक अंतर पाया गया। माध्यमिक स्तर के छात्रों एवं छात्राओं की विज्ञान विषय की उपलब्धि में सार्थक अंतर पाया गया।
पूजा कापड़ी (2026); माध्यमिक स्तर के स्टेम परियोजना आच्छादित व अनाच्छादित विद्यालयों के विद्यार्थियों की विज्ञान विषय की उपलब्धि का तुलनात्मक अध्ययन, Shikshan Sanshodhan : Journal of Arts, Humanities and Social Sciences, ISSN(o): 2581-6241, Volume – 9, Issue – 2, Available on – https://shikshansanshodhan.researchculturesociety.org/
अस्थाना, ब., श्रीवास्तव, व., और अस्थाना, न. (2012-13). शैक्षिक अनुसंधान एवं सांख्यिकी. (तीसरा संस्करण). आगराः अग्रवाल पब्लिकेशन. 105, 107.
ओतुरै, जी. एवं अन्य. (2023). एटीट्यूड्स टूवर्ड्स मैथमैटिक्स, अचीव्मेन्ट, एण्ड ड्रॉप-आउट इंटेन्शनस अमंग स्टेम एण्ड नॉन-स्टेम स्टूडेंट्स इन नॉर्वे, इंटरनेशनल जर्नल ऑफ एजुकेशन रिसर्च ओपन, 4, 100230. 19 जून 2025 को https://doi.org/10.1016/j.ijedro.2023.100230 से प्राप्त किया गया है.
ओ.ए.पच. ओआरजी. ओपन एक्सेस प्रकाशन डेटाबेस. https://www.oapob.org
उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी. (n.d.). अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट शैक्षिक सामग्री। https://www.uou.ac.in
उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी ई-लर्निंग, (n.d.). शैक्षिक संसाधन, https://eleaming.uou.ac.in
कुमारी, ए., प्रकाश, एस. और भारती, के. (2025) उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्रों के बीच वैज्ञानिक दृष्टिकोण और शैक्षणिक उपलब्धि के बीच संबंध पर एक अध्ययन। अंतर्राष्ट्रीय मनोविज्ञान अनुसंधान जर्नल (आईजेपीआर),7(1): 90-93. आईएसएसएन प्रिंट: 2664-8903, आईएसएसएन ऑनलाइनः2664-8911, www.psychologyjournal.inDOI: https://www.doi.org/10.33545/26648903.2025.v7.i1b.82
नीति आयोग. (n.d.). अटल नवाचार मिशन (Atal Innovation Mission). भारत सरकार. https://aim.gov.in
बी,बी.एच और आर,एस.के. (2022), मैसूर शहर- कर्नाटक के माध्यमिक विद्यालय के छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और विज्ञान में उपलब्धि के बीच संबंध पर एक अध्ययन। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ नॉवेल रिसर्च एंड डेवलपमेंट (आईजेएनआरडी),7(5), आईएसएसएनः 2456-4184. https://www.ijnrd.org/papers/IJNRD2205037.pdf
मानव संसाधन विकास मंत्रालय. 2020. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020. भारत सरकार, नई दिल्ली. 20 मार्च, 2025 को https://www.education.gov.in/sites/upload_files/mhrd/files/NEP_final_HINDI_0.pdf से पुनः प्राप्त किया गया है.
मंगल, एस. के. (2008). शैक्षिक मनोविज्ञान. नई दिल्लीः प्रेंटिस हॉल ऑफ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, एड. 169-178. पृष्ठ 393.398.
रोब्लेडो, आर. (2020) विज्ञान उपलब्धि के संबंध में विज्ञान के प्रति छात्रों का दृष्टिकोण अध्ययन। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ साइंस एंड रिसर्च (आईजेएसआर),9(5):1209-1219.
शर्मा, एस. और यादव, एस. (2023) माध्यमिक विद्यालय के छात्रों का विज्ञान में उनकी उपलब्धि के संबंध में वैज्ञानिक दृष्टिकोण। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ ऑल रिसर्च एजुकेशन एंड साइंटिफिक मेथड्स, 11(9), आईएसएसएनः 2455-6211. https://www.researchgate.net/publication/374294286_Scientific_Attitude_of_Secondary_School_Students_in_Relation_to_Their_Achievement_in_Science
शिक्षा मंत्रालय. आधारभूत चरण के लिए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2022. भारत सरकार. 20 जुलाई, 2025 को NCF_for_Foundational_Stage_20_October_2022.pdf (education.gov.in) से पुनः प्राप्त किया गया है.
श्री, आर. और गंगराडे, जे. (2024) माध्यमिक विद्यालय के छात्रों में शैक्षणिक उपलब्धि पर वैज्ञानिक दृष्टिकोण का प्रभाव। अंतर्राष्ट्रीय बहुविषयक अनुसंधान पत्रिका, 6(3) ई-आईएसएसएनः 2582-2160.
![SHIKSHAN SANSHODHAN [ ISSN(O): 2581-6241 ] Peer-Reviewed, Referred, Indexed Research Journal.](https://shikshansanshodhan.researchculturesociety.org/wp-content/uploads/SS-TITLE-HEADER.png)