30, May 2025

पर्यटन का संस्कृति पर प्रभावःआगरा नगर के विशेष संदर्भ में

Author(s): Dr. Durga Sharma

Authors Affiliations:

Ph.D (Sociology), Dayalbagh Educational Institute (Deemed University), Agra, U.P.

DOIs:10.2018/SS/202505018     |     Paper ID: SS202505018


Abstract
Keywords
Cite this Article/Paper as
References

सारांशिकाः भारत में, सांस्कृतिक पर्यटन होता है, जो आर्थिक विकास का एक उत्कृष्ट स्त्रोत है। पर्यटन, विभिन्न स्थानीय संस्कृति एवं कला तथा कारीगर एवं मजदूरों के आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करता है तथा सांस्कृतिक विकास के निवारक, प्रतिधारण और संवर्धन में भी योगदान देता है। सांस्कृतिक उद्देश्यों की दृष्टि से, यात्रा एवं पर्यटन, भारतीय जनसंख्या में एकीकरण को स्थापित करते हैं, जहाँ पर विभिन्न आयु, धर्म तथा आय वाले व्यक्ति सांस्कृतिक पर्यटन के लिए एक साथ समय तथा साधन को प्रबन्धित करते हैं। समग्र अर्थ में पर्यटन, बहुतायत रूप में संस्कृति को प्रभावित करता है। पर्यटन का सांस्कृतिक महत्व है कि यह विभिन्न राष्ट्र, जाति एवं प्रजाति के व्यक्तियों को एक साथ सम्पर्क में लाता है, जो सांस्कृतिक आदान-प्रदान का साधन बनते हैं। यह सांस्कृतिक आदान-प्रदान, पर्यटकों तथा पर्यटकों की संस्कृति को प्राप्त करने वाले व्यक्तियों, दोनों को प्रभावित करता है जिसके माध्यम से सांस्कृतिक परिवर्तन होता है। पर्यटन को सामाजिक मूल्य तथा संस्कृति का वाहक माना जाता है। प्रस्तुत अध्ययन का प्रमुख उद्देश्य पर्यटन (विशेष रूप से आगरा नगर में) के आधार पर आने वाले सांस्कृतिक परिवर्तनों को जानना है। इस अध्ययन को पूर्ण करने हेतु शोधार्थिनी द्वारा तथ्य संकलन की द्वितीयक विधि का प्रयोग किया गया है

   
मूल शब्दः आगरा, पर्यटन, संस्कृति, सांस्कृतिक परिवर्तन, सांस्कृतिक सम्पर्क

Dr. Durga Sharma (2025); पर्यटन का संस्कृति पर प्रभावःआगरा नगर के विशेष संदर्भ में, Shikshan Sanshodhan : Journal of Arts, Humanities and Social Sciences,      ISSN(o): 2581-6241,  Volume – 8,   Issue –  5.,  Pp.97-105.        Available on –   https://shikshansanshodhan.researchculturesociety.org/


Download Full Paper

Download PDF No. of Downloads:6 | No. of Views: 40